यूपी यानी आजादी के पहले का यूनाइटेड प्रोविंस, अभी का उत्तर प्रदेश

यूपी यानी आजादी से पहले का यूनाइटेड प्रोविंस और अभी का उत्तर प्रदेश। करीब 25 करोड़ आबादी वाले इस राज्य को आजादी के पहले भी यूपी कहा जाता था और अब भी यूपी ही कहा जाता है। तब इसका मतलब यूनाइटेड प्रोविंस था और अब उत्तर प्रदेश। आज 24 जनवरी को वर्तमान उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। तो आइए आपको बताता हूं यूनाइटेड प्रोविंस से उत्तर प्रदेश तक यूपी की कहानी…


1775, 1798 और 1801 में नवाबों, 1803 में सिंधिया और 1816 में गोरखों से छीने गए प्रदेशों को पहले बंगाल प्रेज़िडेन्सी के अन्तर्गत रखा गया। फिर 1833 में इन्हें अलग करके पश्चिमोत्तर प्रान्त गठित किया गया। शुरूआत में इसे आगरा प्रेज़िडेन्सी कहा जाता था। 1856 में कम्पनी ने अवध पर अधिकार कर लिया और आगरा व अवध को संयुक्त प्रान्त बना दिया गया।
1877 में पश्चिमोत्तर प्रान्त को भी यूनाइटेड प्रोविंस (यूपी) में मिला लिया गया। 1902 में इसका नाम बदलकर पश्चिमोत्तर संयुक्त प्रान्त (नार्थ वेस्ट यूनाइटेड प्रोविंस) कर दिया गया। 1902 में नार्थ वेस्ट प्रॉविन्स का नाम बदल कर यूनाइटेड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध कर दिया गया। तभी से इसे राज्य को साधारण बोलचाल की भाषा में यूपी कहा जाने लगा।

1920 में प्रदेश की राजधानी को इलाहाबाद से लखनऊ कर दिया गया। प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद ही बना रहा और लखनऊ में उच्च न्यायालय की एक न्यायपीठ स्थापित की गयी।

आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस को भारतीय संघ का राज्य बनाकर उसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया। हालांकि इसका शॉर्ट नेम तब भी यूपी था और नया नाम मिलने के बाद भी यूपी ही है।

Comments

Popular posts from this blog

बिस्किट, चिप्स और चॉकलेट में एनीमल फेट

मर्यादा पुरूषोत्तम राम की वह विस्मृत बहन !

कल्पनाओं को मूर्त रूप देता है कल्पवृक्ष