ओपिनियन पोल के 90% दावे गलत, न करें इनके हो हल्ला पर भरोसा

ओपिनियन पोल उस ठग ज्योतिष की तरह है जिसे उचित दक्षिणा मिले तो किन्नर को भी पुत्र प्राप्ति का योग बता देगा। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि चुनाव-दर-चुनाव गलत साबित हो चुके ओपिनियन पोल के नतीजे ही पूरी कहानी बयां कर रहे हैं। ओपिनियन पोल्स के फर्जी साबित होने की कहानियां यूपी से लेकर बंगाल, पुडुचेरी, बिहार तक बिखरी पड़ी हैं। गौर से देखें तो पता चलेगा कि 90 फीसदी मामलों में उल्टे निकले। इसी तरह को पोल करने वाली कंपनियों ने  बंगाल में बीजेपी को  135  से 183 सीटें दी थीं। नतीजा आया तो सिर्फ 77 सीट मिली। बिहार में 2015 और 2020 में तमाम दावे गलत निकले। 2015 में लालू-नीतीश की पार्टी की सीटों पर बीजेपी की बढ़त बताई। नतीजा आया तो RJD-JDU को 178 और बीजेपी सिर्फ 58 सीटें ही मिलीं। 2020 में तो ब्लंडर हो गया। बताया कि आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन 161 सीट पर जीत रही है। जश्न शुरू हो गया, नतीजा आया तो 110 पर ही गठबंधन सरेंडर हो गया।

चुनावी सीजन में रिपब्लिक भारत और ABP-C वोटर हर महीने ओपिनियन पोल कर रहे हैं। हर बार एक ही कहानी, BJP यूपी जीत रही है। फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर इसका इतना प्रचार हो रहा है, लगता है जैसे 10 मार्च को आने वाले नतीजे रिजल्ट इन्हें अभी से पता है। ओपिनियन पोल के इन दावों को गलत साबित हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता। पिछले साल अप्रैल में बंगाल में चुनाव था। बीजेपी भगवा लहराने के लिए बेताब थी। देशभर के 10 मुख्यमंत्री और 12 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल की गलियां छान रहे थे। ओपिनियन पोल में बताया गया कि 292 सीटों में 183 पर बीजेपी जीत रही है। नतीजा आया तो BJP सिर्फ 77 सीटें ही पा सकी। चुनावी ओपिनियन पोल्स के फर्जी साबित होने की यह इकलौती कहानी नहीं है। यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, बिहार और तक के कई ओपिनियन पोल के नतीजे एकदम उल्टे निकले थे। 


ओपिनियन पोल की भद्द पिट गई 

सर्वे कंपनी पीपुल्स पल्स ने बंगाल में बीजेपी को 183 सीटें दी थीं। CNX 135 और C वोटर 112 सीट दे रहा था। महाओपिनियन पोल भी 143 सीटें तो पक्की बता रहे थे। महाओपिनियन पोल यानी सारे पोल्स का औसत। नतीजा आया तो दिल धक्क से हो गया। मिली सिर्फ 77 सीट। ममता बनर्जी एण्ड कंपनी का 213 सीट पर कब्जा हो गया।बिहार में 2015 के बाद 2020 में भी लोगों ने ओपिनियन पोल की ऐसी-तैसी कर दी। 2015 में बताया कि लालू-नीतीश की पार्टी पर BJP बढ़त हासिल कर रही है। नतीजा आया तो RJD-JDU के खाते में 178 सीटें आई। BJP को मिली सिर्फ 58। 2020 में तो ब्लंडर हो गया। आज तक के एक्सेस माय इंडिया ने बताया कि आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन 161 सीट पर जीत रही है। जश्न शुरू हो गया, नतीजा आया तो 110 पर ही गठबंधन सरेंडर हो गया। ओपिनियन पोल दोबारा बिहार में बेसहारा हो गया। पुडुचेरी में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को 24 सीट दे दी। बीजेपी को दी 6-10 सीटें। इसी तरह सी वोटर ने कांग्रेस को 23 और बीजेपी को 6-10 दिखाया। नतीजे आए तो कांग्रेस के साथ ओपिनियन पोल वालों की भी भद्द पिट गई। बीजेपी को 16 सीट मिली और कांग्रेस के हिस्से में आई सिर्फ 8 सीट।

तीन नहीं 30 बार फेल ओपिनियन पोल

बिहार, पुडुचेरी, बंगाल के अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश में भी ये फेल रहा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी की मजबूत टक्कर बताई। नतीजा, 90 में 68 सीट कांग्रेस को मिली। हरियाणा में बताया बीजेपी की प्रचंड सरकार, नतीजा आया तो गठबंधन से कुर्सी बचानी पड़ी। मध्य प्रदेश में BJP को 128 सीट के साथ बहुमत दिखाया। नतीजा आया तो कांग्रेस को बहुमत मिल गया। इंडिया टुडे ने कहा था, 170-183 सीटें BJP को, ABP ने 164-176, न्यूज एक्स के पोल में 185 सीटें यूपी में मिल रही थी। परिणाम आया तो जमीन हिल गई। बीजेपी गठबंधन पहुंच गया 325 पर। बसपा को 90 सीट का दावेदार बता रहे थे वो 19 पर सिमट गई। सपा को 170 मिल रही थी लेकिन नतीजे आए तो 47 पर टिक गई। ओपिनियन यहां भी अपाहिज हो गया।

यूपी में खेला होबे या खदेड़ा?

अभी रिपब्लिक और एबीपी-सी वोटर ने सर्वे किया। इसके मुताबिक यूपी में बीजेपी की सरकार बन रही है। DB LIVE के अनुसार समाजवादी पार्टी जीतती नजर आ रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों के समर्थक एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर आंखे खोलो कैप्शन के साथ पोस्ट मार रहे हैं।

 कैसे होता है ओपिनियन पोल का सर्वे?

यहां एकदम परफेक्ट क्या है जो सर्वे परफेक्ट हो, कंपनियां करीब 50 हजार लोगों से पूछकर ये सर्वे पूरा करती हैं। यूपी सहित तमाम राज्यों की कुल जनसंख्या के लिहाज से देखें तो एक परसेंट हिस्सा भी नहीं है। ऐसे में इसे सबका सर्वे तो माना नहीं जा सकता। हां, जिस एक बंदे से पूछा जाता है वह अपने परिवार, आस-पड़ोस और मुहल्ले की गणित बता ही देता है। ऐसे में मोटा-मोटा आंकड़ा मिल ही जाता है। यह मोटा आंकड़ा भरोसे लायक तो कतई नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

बिस्किट, चिप्स और चॉकलेट में एनीमल फेट

मर्यादा पुरूषोत्तम राम की वह विस्मृत बहन !

कल्पनाओं को मूर्त रूप देता है कल्पवृक्ष