फास्टेस्ट कंप्यूटर ऑफ़ दी वर्ल्ड



दुनिया के सबs ���������87 तेज कंप्यूटर


कंप्यूटर (Computer) तो आप सभी प्रयोग करते हैं, हाँ पर ये जरूर हो सकता है कि शायद आपको उसका हिंदी नाम ही ना पता रहा हो। तो ठीक है अगर आप नहीं जानते हैं तो जान लीजिए कि कंप्यूटर (computer ) को हिन्दी में संगणक कहते हैं। तो फिर सुपर कंप्यूटर को हिन्दी में क्या कहेंगे? उसे कहेंगे उन्नत संगणक। तो अब हम आपको बताते हैं विश्व के सबसे तेज 10 उन्नत संगणको क्र बारे में.... पर रुकिए पहले ये तो जान लीजिये की संगणकों की गति का पैमाना क्या है अर्थात कैसे पता चलेगा की कौन सा संगणक कितना तेज है।

संगणको की गति की गणना की जाती है फ्लोप्स में जो की एक पारिभाषिक शब्द है जिसका अर्थ है एक बीज गणितीय गणना प्रति सेकेंड।
1 किलो फ्लोप्स =10 3 फ्लोप्स
1 मेगा फ्लोप्स =10 6 फ्लोप्स
1 गीगा फ्लोप्स =10 9 फ्लोप्स
1 टेरा फ्लोप्स =10 12 फ्लोप्स
1 पीटा फ्लोप्स =10 15 फ्लोप्स
1 एक्सा फ्लोप्स =10 18 फ्लोप्स
1 जीटा फ्लोप्स =10 21 फ्लोप्स
1 योट्टा फ्लोप्स =10 24 फ्लोप्सतो अब खुद ही देख लीजिये कौन सा संगणक तेज है और कौन धीमा।
01. जुगुअर विश्व का सबसे तेज उन्नत संगणक जुगुअर है जिसको Cray T 5 के नाम से भी जाना जाता है। जुगुअर ने प्रथम स्थान IBM के रोड रनर के पछाड़ कर प्राप्त किया है, जो की जून 2008 से इस स्थान पर था। संयुक्त राज्य अमेरिका के "Energy's Oak Ridge Leadership Computing Facility" में स्थित जुगुअर ने हाल ही में रोड रुन्नेर को पीछे करते हुए यह स्थान प्राप्त किया है यद्यपि रोड रनर की कार्य क्षमता जून में 1.105 पीटा फ्लॉप प्रति सेकेण्ड (पीटा फ्लॉप संगणक की क्षमता नापने का मात्रक होता है ) तक, कुछ तकनिकी के परिवर्तनों के जारी रहने के कारण कम हो गई है |

02. रोड रनर द्वितीय स्थान पर IBM का रोड रनर था जो की जून 2008 से हाल ही तक प्रथम स्थान पर था तथा यह ऐसा प्रथम संगणक था जिसने 1 पीटा फ्लॉप की गति सीमा को पार किया था। यह परम संगणक संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग के लिए कार्य करता है तथा यह Los Alamos के रास्ट्रीय प्रयोशाला में स्थित है|

03. कर्केन तृतीय स्थान पर भी 1CARY T 5 का एक उन्नत संगणक है जिसका नाम कर्केन है| यह Tennessee विशवविद्यालय के रस्त्रे संगणक विज्ञानं संसथान में स्थित है तथा इसकी गति 832 टेरा फ्लॉप प्रति सेकेंड है |

04. IBM ब्लू जीन /P चतुर्थ स्थान पर IBM का ब्लू जीन /P हजी जो जी जर्मनी के नगर फोर्स्चुन्ग्स्ज़ेन्त्रुम जुएलीच में स्थित है |यह संयुक्त राज्य के बहत स्थित सबसे तेज़ संगणक है | इसकी गति 825.5 टेरा फ्लॉप प्रति सेकंड है |

05. टिनाहे 1 पंचम स्थान पर टिनाहे १ है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'आकाश में एक नदी ' | यह चीन के तन्जियन नगर के रास्ट्रीय परम संगणक केंद्र में अथित है जो की बड़े विमानों के निर्माण तथा खनिज तेल को खोजने में प्रयोग होता है |

06. प्लेइअदेस छठे स्थान पर स्थित यह परम संगणक SGI Altix तकनीकी पर आधारित है तथा नासा के द्वारा प्रयोग किया जाता है |

07. IBM ब्लू जीन /L सप्तम स्थान पर पुनः IBM का ही एक परम संगणक IBM ब्लू जीन /L है जिसकी गति 478.2 टेरा फ्लॉप प्रति सेकंड है |

08. IBM ब्लू जीन /p आठवें स्थान पर पर भी IBM ब्s����������82 जीन /प है जो कीअर्गों रास्ट्रीय प्रयोगशाला में स्थित है |

09. रेंजेर मेन नवम स्थान पर ranger मन का परम कंप्यूटर है जो की सन माइक्रो सिस्टम का है तथा टेक्सास के एक केंद्र में स्थित है |

10. रेड स्काई दशम स्थान पर रेड स्काई है | यह भी सन माइक्रो सिस्टम का है जो की सांडिया रास्ट्रीय प्रयोगशाला में स्तिथ है तथा इसकी गति है 423 टेरा फ्लॉप प्रति सेकंड।

बहुत सारे उन्नत संगणक देख लिए तो अब आप ये भी जरूर जानना चाहेंगे की भारत के संगणक कितने तेज हैं तो सुनिए भारत में बनाया गया सबसे तेज संगणक है टाटा का है जो की पुणे में स्थित है और इसकी गति है 117.9 टेरा फ्लोप्स |

और हाँ आप अपने निजी संगणक की इनसे तुला करने के बारे में सोचियेगा भी मत क्योंकि यदि आप का संगणक 2.25 gghz है तो इसे 2.2 गीगा फ्लोप्स मत समझ लीजियेगा | यूं तो फ्लोप्स को hz बदलना संभव नहीं परन्तु यदि आप १०० से विभाजित कर दें तो आप शायद उसके कुछ निकट पहुच जाएँ। परन्तु यह भी ठीक ठीक गणना नहीं होगी तो आप अपने घर या ऑफिस के संगणक की तुलना का विचार छोड़ ही दें तो ठीक होगा |






--
"Don't be afraid that life will be end one day......be afraid that it will be never start again.....so live every movment of life. its not for spend"
SONU PANDIT

Comments

Popular posts from this blog

बिस्किट, चिप्स और चॉकलेट में एनीमल फेट

मर्यादा पुरूषोत्तम राम की वह विस्मृत बहन !

कल्पनाओं को मूर्त रूप देता है कल्पवृक्ष