Posts

Showing posts from January, 2025

मर्यादा पुरूषोत्तम राम की वह विस्मृत बहन !

Image
अविनाश रावत. दुनिया भर में तीन सौ से ज्यादा रामायण प्रचलित हैं। इ नमें वाल्मीकि रामायण, कंबन रामायण और रामचरि tv JNत मानस, अद्भुत रामायण, अध्यात्म रामायण और आनंद रामायण की चर्चा ज्यादा होती है।  सभी रामायणों की कथाओं में थोड़ी-थोड़ी भिन्नता है। भगवान राम के बारे में कई लोकथाएं भी हैं। उत्तर भारत में  रामचरित मानस में लिखी गई राम-कथा को ही ज्यादातर लोग जानते और मानते हैं।  इसके मुताबिक भगवान राम के तीन भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न थे, लेकिन राम की बहन के बारे में कम लोग ही जानते हैं।  रामचरित मानस में राम की बहन का जिक्र कहीं भी नहीं किया गया है।  हां, बाल्मीकि रामायण में एक बार दशरथ की पुत्री शांता का उल्लेख करते हुए लिखा गया है - 'अङ्ग राजेन सख्यम् च तस्य राज्ञो भविष्यति। कन्या च अस्य महाभागा शांता नाम भविष्यति।' दक्षिण भारत की रामायण और लोक-कथाओं के अनुसार राम की   दो बहनें भी थी एक शांता और दूसरी कुकबी। हम यहां आपको शांता के बारे में बताएंगे।  शांता चारों भाइयों से बड़ी थीं। वे राजा दशरथ और कौशल्या की पुत्री थीं। इस संबंध में तीन कथाएं हैं।...